पूर्व भारतीय तीरंदाज खिलाड़ी ‘श्याम लाल मीणा’ का निधन
2026-05-30 : हाल ही में, अनुभवी भारतीय ओलंपियन तीरंदाज श्याम लाल मीणा का 61 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। आपको बता दे की श्याम लाल ने वर्ष 1988 के सियोल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जो ग्रीष्मकालीन खेलों में देश का अब तक का पहला तीरंदाजी दल था। वह लिम्बा राम और रजत हलदर के साथ भारतीय पुरुष रिकर्व टीम का हिस्सा थे, जिसने 1987 में कोलकाता में आयोजित एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
भारतीय खेलों में उनके योगदान को देखते हुए, मीणा को 1989 में "अर्जुन पुरस्कार" से सम्मानित किया गया था। 04 मार्च 1965 को राजस्थान के केवडिया गांव में जन्मे मीणा तीरंदाजी की पुरुष रिकर्व श्रेणी के विशेषज्ञ थे। और उन्होंने राजस्थान राज्य में इस खेल को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।