मशहूर शायर ‘बशीर बद्र’ का निधन
2026-05-29 : हाल ही में, उर्दू शायरी के प्रसिद्द शायर बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। आपको बता दे की उर्दू शायरी को आसान और बोलचाल की भाषा में नई पहचान देने वाले बशीर के शेर साहित्यिक महफ़िलों से निकलकर आम लोगों की ज़बान तक पहुंचे थे। एवं उनकी ग़ज़लों में मोहब्बत, तन्हाई, रिश्तों, बिछड़ने का गम और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के अनुभव दिखाई देते थे। उनकी कई नज्में और गजल गायक जगजीत सिंह ने अपने एल्बम में शामिल की हैं। इनमें ‘रात आंखों में ढली पलकों पे जुगनू आए’, ‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में’ महशूर गजलें शामिल हैं।
इनका वास्तविक नाम सैयद मोहम्मद बशीर था। और उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और बाद में मेरठ कॉलेज में प्रोफेसर भी रहे। ध्यान रहे की बद्र साहब को उनकी बेमिसाल शायरी के लिए साल 1999 में भारत सरकार द्वारा ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें उनके कविता संग्रह ‘आस’ के लिए ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ भी मिला था।