‘गुरिंदरवीर सिंह’ बने भारत के अब तक के सबसे तेज धावक
2026-05-25 : हाल ही में, गुरिंदरवीर सिंह ने रांची में आयोजित फेडरेशन कप में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दे की यहाँ गुरिंदरवीर ने 100 मीटर की दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी है जिसके बाद वह भारत के अब तक के सबसे तेज धावक बन गए है। ध्यान रहे की गुरिंदरवीर से पहले यह रिकॉर्ड अनिमेष कुजूर के नाम था जिन्होंने पिछले वर्ष 10.18 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी की थी। इस रिकॉर्ड के साथ ही अब गुरिंदरवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
दुनियाभर के धावकों की बात करें तो 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान जमैका के धावक उसेन बोल्ट का आता है। बोल्ट ने यह रिकॉर्ड महज 9.58 सेकंड में बनाया है। बोल्ट ने वर्ष 2009 में बर्लिन में हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह कारनामा किया था। गुरिंदरवीर सिंह भारत के एलीट ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं, उनको इस बड़े कारनामे के बाद "फास्टेस्ट मेन इन इंडियन हिस्ट्री" का टाइटल मिल गया है। वह शॉट स्प्रिंट दौड़ में स्पेशलिस्ट हैं।
शीर्ष पांच 100 मीटर दौड़ के सबसे तेज धावक-
1. 9.58 Sec. - उसेन बोल्ट
2. 969 Sec. - टाइसन गे
3. 969 Sec. - योहान ब्लैक
4. 9.72 Sec. - असाफा पावेल
5. 9.74 Sec. - जस्टिन गेटलिन
शीर्ष पांच 100 मीटर दौड़ के सबसे तेज भारतीय धावक-
1. 10.09 Sec. - गरिंदरवीर सिंह
2. 10.15 Sec. - अनिमेष कुजूर
3. 10.25 Sec. - अमलान बोरगोहेन
4. 10.26 Sec. - के. इलाकियादासन
5. 10.27 Sec. - अब्दुल मलिक