Forgot password?    Sign UP
World Turtle Day 2026 : I Love Turtles

World Turtle Day 2026 : I Love Turtles


Advertisement :

2026-05-25 : हाल ही में, 23 मई के दिन दुनियाभर में विश्व कछुआ दिवस (World Turtle Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष 23 मई को कछुओं की घटती संख्या को देखते हुए लोगों में इनके संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम - "I Love Turtles" रखी गयी है। कछुओं की विभिन्न प्रजातियों को बचाने के लिए अमेरिका के एक गैरलाभकारी संगठन अमेरिकन टॉर्टवायज रेस्क्यु की स्थापना की गई।

इस संगठन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विश्वभर के कछुओं का संरक्षण है। विभिन्न देश के लोग सन् 2000 के बाद से ही कछुओं की रक्षा के प्रति जागरूक हो गए।

About Turtle In Hindi-



◉ कछुओं की प्रजाति विश्व की सबसे पुरानी जीवित प्रजातियों में से है, ये लगभग 200 मिलियन पुरानी है और ये प्राचीन प्रजातियां चिड़ियों ,सांपों और छिपकलियों से भी पहले धरती पर अस्तित्व में आ चुकी थी।

◉ कछुआ पृथ्वी पर सबसे अधिक दिनों तक जीवित रहने वाला जीव माना जाता है।

◉ रेंगने वाले यानी सरीसृप जीवों की श्रेणी में आने वाले इस जीव की उम्र 150 वर्ष से भी अधिक मानी जाती है।

◉ सबसे अधिक वर्षो तक जीवित रहने वाला कछुआ हनाको कछुआ था, जो लगभग 226 वर्षो तक जीवित रहा। इसकी मृत्यु 17 जुलाई 1977 को हुई थी।

Provide Comments :


Advertisement :