Forgot password?    Sign UP
भारत के शुक्रयान मिशन में शामिल हुआ स्वीडन

भारत के शुक्रयान मिशन में शामिल हुआ स्वीडन


Advertisement :

2026-05-22 : हाल ही में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के शुक्रयान मिशन में यूरोपीय देश स्वीडन ने शामिल होने की घोषणा की है। आपको बता दे की शुक्रयान एक नियोजित अंतरग्रहीय मिशन है, जिसका उद्देश्य शुक्र ग्रह के वायुमंडल, सतह, मौसम प्रणाली और सुपर-रोटेटिंग बादलों का अध्ययन करना है। भारत के इस मिशन को लोकप्रिय रूप से ‘शुक्रयान’ या ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ (VOM) के रूप में जाना जाता है।

उम्मीद है की, इस मिशन को वर्ष 2028 में लॉन्च किया जाएगा। ध्यान रहे की यह शुक्र ग्रह के लिए भारत का पहला समर्पित मिशन होगा। इस मिशन के दौरान भारत का शुक्र अंतरिक्ष यान 112 दिनों की यात्रा पर निकलेगा। इस मिशन में कुल 19 पेलोड (वैज्ञानिक उपकरण) शामिल होंगे, जिनमें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय, दोनों तरह के उपकरण होंगे।

शुक्रयान मिशन को वर्ष 2024 में केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी। इस परियोजना के लिए 1,236 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। भारतीय शुक्र मिशन से कुछ अनसुलझे वैज्ञानिक प्रश्नों के उत्तर मिलने की संभावना है, जिनकी परिणति विभिन्न वैज्ञानिक परिणामों में होगी।

Provide Comments :


Advertisement :