‘सुरेंद्र कुमार झा’ बने BSF में नए उप महानिरीक्षक (DIG)
2026-05-21 : हाल ही में, 2010 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा (Surendra Kumar Jha) को सीमा सुरक्षा बल में नए उप महानिरीक्षक (DIG) के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की नक्सल विरोधी अभियानों के लिए वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए गये झा इससे पहले रांची में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और झारखंड पुलिस में DIG के रूप में कार्य कर चुके हैं।
About BSF In Hindi-
◉ यह भारत के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है और दुनिया के सबसे बड़े सीमा सुरक्षा बल के रूप में खड़ा है।
◉ BSF में पोस्ट कांस्टेबल, हैड कांस्टेबल, एएसआई, डीएआई, आईजी आदि पद होते हैं।
◉ यह एकमात्र केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है जिसकी अपनी एयर विंग, मरीन विंग और आर्टिलरी रेजिमेंट हैं।
◉ BSF गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करने वाली केंद्र सरकार की एजेंसी है और बल का आदर्श वाक्य ‘ड्यूटी अनटू डेथ’ है।
◉ BSF Full Form - Border Security Force