‘गुनवीर सिंह’ बने RBI के नए कार्यकारी निदेशक (ED)
2026-05-21 : हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुनवीर सिंह (Gunveer Singh) को कार्यकारी निदेशक (ED) पद पर पदोन्नत किया है। आपको बता दे की सिंह इससे पहले केंद्रीय बैंक के भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग में प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। इस नवनियुक्ति के बाद अब वह भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग की निगरानी करेंगे। सिंह के पास रिजर्व बैंक में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम्स, बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग सुपरविजन, रिस्क मॉनिटरिंग, गवर्नमेंट बैंकिंग और अन्य क्षेत्रों में कार्य किया है।
All About RBI In Hindi-
◉ भारत में 01 अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई थी
◉ 01 जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया।
◉ यह एक केन्द्रीय बैंकिंग प्रणाली है।
◉ नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं।
◉ वर्तमान समय में RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा है।
◉ RBI Full Form - Reserve Bank of India