Forgot password?    Sign UP
India’s First Human-Elephant Conflict Centre - झारखण्ड में बनेगा

India’s First Human-Elephant Conflict Centre - झारखण्ड में बनेगा


Advertisement :

2026-05-19 : हाल ही में, हुई घोषणा के मुताबिक झारखण्ड में पलामू टाइगर रिज़र्व में भारत का पहला समर्पित “मानव-हाथी संघर्ष अनुसंधान केंद्र (India’s First Human-Elephant Conflict Centre)” स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र का प्रमुख उद्देश्य मानव और हाथियों के बीच बढ़ते संघर्षों का अध्ययन करना और हताहतों की संख्या तथा आवास संबंधी तनाव को कम करने के लिए वैज्ञानिक समाधान विकसित करना है।

झारखंड सरकार ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसे लेकर पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में 20 एकड़ के क्षेत्र को चिन्हित भी किया है। झारखंड में हाथियों की घटती संख्या के बीच इंसानों के साथ उनका संघर्ष बढ़ता जा रहा है। पिछले करीब दो महीनों में राज्य में मानव-हाथी संघर्ष में कम से कम 40 लोगों की जान गई है।

आपको बता दे की वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया 2025 की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में 217 हाथी मौजूद हैं, जिनमें से सबसे अधिक 130 के करीब पलामू टाइगर रिजर्व में मौजूद हैं। अब इस नई पहल में देखा जाएगा कि हाथी संघर्ष और बच्चा जन्म देने के दौरान किस तरह की आवाज निकालते हैं। दूसरे झुंड, खाना, पानी, खतरे के सूचना देने समय हाथी किस तरह का व्यवहार करते हैं या आवाज निकालते हैं।

Provide Comments :


Advertisement :