‘अली फालिह काधिम अल-जैदी’ बने इराक के नए प्रधानमंत्री
2026-05-18 : हाल ही में, खाड़ी देश इराक ने अली फलीह काधिम अल-ज़ैदी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है। आपको बता दे की बिना किसी पूर्व राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक व्यवसायी, अली फलीह काधिम अल-ज़ैदी ने पांच महीने के राजनीतिक गतिरोध को दूर करने के लिए एक सर्वसम्मत उम्मीदवार के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस देश में प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता है, जबकि राष्ट्रपति राष्ट्र प्रमुख की भूमिका निभाते हैं। इराक की संसद को काउंसिल ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स कहा जाता है, जो एकसदनीय विधायिका है और सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
About Iraq Country In Hindi-
• यह पश्चिम एशिया के मध्य-पूर्व में स्थित एक प्रमुख देश है।
• 438,317 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले इस देश की राजधानी बगदाद है।
• इराक को प्राचीन काल में मेसोपोटामिया (Mesopotamia) के नाम से भी जाना जाता था।
• इस देश की मुद्रा - "इराकी दीनार" है।
• इराक के उत्तर में तुर्की, पूर्व में ईरान, पश्चिम में सीरिया व जॉर्डन, तथा दक्षिण में सऊदी अरब व कुवैत स्थित हैं।
• इराक ने 2005 के संविधान के बाद संघीय संसदीय गणराज्य व्यवस्था अपनाई थी।