Order of the Polar Star: स्वीडन ने PM मोदी को दिया देश का सर्वोच्च सम्मान
2026-05-19 : हाल ही में, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान Order of the Polar Star प्रदान किया गया। आपको बता दे की यह सम्मान किसी भी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है। स्वीडन द्वारा दिया गया यह सम्मान भारत और नॉर्डिक देशों के बीच व्यापार, तकनीक, ग्रीन एनर्जी और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास के नए अवसरों की ओर भी इशारा करता है।
List of International Award Received by the PM Modi-
इससे पहले पीएम मोदी को अमेरिका, रूस, फ्रांस, यूएई, सऊदी अरब, मिस्र और भूटान जैसे देश अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे चुके हैं, जिनकी पूरी सूची इस प्रकार है:
सऊदी अरब: अप्रैल 2016 - किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश
अफ़गानिस्तान: 2016 - स्टेट ऑर्डर ऑफ़ ग़ाज़ी अमीर अमानुल्लाह खान
फ़िलिस्तीन: 2018 - ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द स्टेट ऑफ़ फ़िलिस्तीन
UAE: 2019 - ऑर्डर ऑफ़ ज़ायेद
रूस: 2019 - ऑर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल
मालदीव: ऑर्डर ऑफ़ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ़ निशान इज़्ज़ुद्दीन
बहरीन: 2019 - किंग हमद ऑर्डर ऑफ़ द रेनेसां
यूएसए: 2020 - लीजन ऑफ़ मेरिट
भूटान: दिसंबर 2021 - ऑर्डर ऑफ़ द ड्रुक ग्यालपो
पापुआ न्यू गिनी: 2023 - एबाकल पुरस्कार
फ़िजी: कम्पेनियन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ फ़िजी
पापुआ न्यू गिनी: ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ लोगोहू
मिस्र: जून 2023 - ऑर्डर ऑफ़ द नाइल
फ्रांस: जुलाई 2023 - ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर
ग्रीस: अगस्त 2023 - द ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑनर
डोमिनिका: 2024 - डोमिनिका अवार्ड ऑफ़ ऑनर
नाइजीरिया: नवंबर, 2024 - द ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द नाइजर
गुयाना: नवंबर, 2024 - द ऑर्डर ऑफ़ एक्सीलेंस
बारबाडोस: नवंबर, 2024 - हॉनरेरी ऑर्डर ऑफ़ फ़्रीडम ऑफ़ बारबाडोस
कुवैत: दिसंबर, 2024 - मुबारक अल-कबीर ऑर्डर
मॉरीशस: मार्च, 2025 - द ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार एंड की ऑफ़ द इंडियन ओशन
श्रीलंका: अप्रैल, 2025 - श्रीलंका मित्र विभूषण
साइप्रस: जून, 2025 - ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस III
घाना: जुलाई, 2025 - द ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार ऑफ़ घाना
About Sweden In Hindi-
◉ यह यूरोपीय महाद्वीप में उत्तर में स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में स्थित एक देश है।
◉ इस देश की राजधानी स्टॉकहोल्म है तथा यहीं इसका सबसे बड़ा शहर है।
◉ यह यूरोपियन यूनियन में तीसरा सबसे बड़ा देश है।
◉ स्वीडन की आधिकारिक भाषा स्वीडिश है।
◉ स्वीडन की मुद्रा का नाम "स्वीडिश क्रोना" है।
◉ स्वीडन मानकीकृत समय पेश करने वाला दुनिया का पहला देश था, जो ट्रेन टेबल को समझने योग्य बनाने के लिए आवश्यक था।