ले. ज. “एन एस राजा सुब्रमणि” बने भारत के तीसरे CDS
2026-05-11 : हाल ही में, केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के स्थान पर एन एस राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) को देश का अगला और अब तक का तीसरा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। सुब्रमणि इस समय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह सेना के उपप्रमुख और मध्य कमान के जीओसी-इन-सी (GOC-in-C) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
सुब्रमणि नेशनल डिफेन्स अकैडमी (एनडीए), जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज (यूके) और नेशनल डिफेन्स कॉलेज (नई दिल्ली) के पूर्व छात्र रह चुके हैं, और उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर डिग्री प्राप्त की है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)-
CDS एक चार स्टार सैन्य अधिकारी होता है, जो भारतीय सेनाओं के अधिकारियों में से चुना जाता है। CDS शक्तिशाली चीफ आफ स्टाफ कमेटी (COSC) का चेयरमैन होता है जिसमें तीनों सेना प्रमुख शामिल होते हैं।