‘सी जोसेफ विजय’ बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री
2026-05-10 : हाल ही में, तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। आपको बता दे की इस बार हुए विधानसभा चुनावों में विजय की महज दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं है। इस प्रकार राज्य की दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके के लगभग छह दशकों से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया है।
वर्तमान समय में राज्य में 234 विधानसभा क्षेत्र, 30 जिले, 7 नगर निगम, 152 नगरपालिका, 561 नगर पंचायत और 12,618 ग्राम पंचायतें शामिल है। भारत में ई-शासन की पहल में तमिलनाडु एक अग्रणी राज्य रहा है।
About Tamilnadu State In Hindi-
● यह भारत के दक्षिण में स्थित एक राज्य है, जिसकी राजधानी चेन्नई नामक शहर है।
● यह भारत का 11वां सबसे बड़ा राज्य है।
● इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 50,216 वर्ग मील है।
● इस राज्य की आधिकारिक भाषा तमिल है।
● तमिलनाडु के सीमावर्ती राज्यों में- केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।
● तमिलनाडु का राज्य पशु - नीलगिरी तहर है।
● तमिलनाडु का राज्य पक्षी - पन्ना कबूतर है।
● तमिलनाडु का राज्य वृक्ष - ताड़ का पेड़ है।
● तमिलनाडु का राज्य फूल - ग्लोरिओसा लिली है।
● तमिलनाडु का राज्य फल - कटहल है।
● तमिलनाडु का राज्य खेल - कबड्डी है।
● तमिलनाडु का राज्य नृत्य - भरतनाट्यम है।