‘हिमंता बिस्वा सरमा’ फिर बने असम के मुख्यमंत्री
2026-05-10 : हाल ही में, सम्पन्न हुए राज्य में विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 126 में से 82 सीटों पर बंपर जीत हासिल की थी। जिसके बाद एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ध्यान रहे की सरमा की इस ताजपोशी के साथ ही असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। असम में बीजेपी पहली बार साल 2016 में सत्ता में आई थी, जब सर्वानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2021 में हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद संभाला था।
About Assam State In Hindi-
◉ असम भारत का एक उत्तर-पूर्वी राज्य है जिसका कुल क्षेत्रफल 78,438 वर्ग किलोमीटर है।
◉ इस राज्य के पूर्व दिशा में - नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और पश्चिम में पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश तथा उत्तर में - अरुणाचल प्रदेश, भूटान एवं दक्षिण में मेघालय और त्रिपुरा स्थित है।
◉ असम का राजकीय पशु - एक सिंघ वाला गेंडा है।
◉ असम का राजकीय पक्षी - सफेद पंख वाली वुड डक है।
◉ असम का राजकीय फूल - फॉक्सटेल ऑर्किड है।
◉ असम का राजकीय पेड़ - होलोंग है।