Forgot password?    Sign UP
‘शुभेंदु अधिकारी’ बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

‘शुभेंदु अधिकारी’ बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री


Advertisement :

2026-05-09 : हाल ही में, सम्पन्न हुए पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दो-तिहाई से ज़्यादा बड़ा बहुमत मिला है। जिसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। आपको बता दे की इस बार हुए चुनाव में भाजपा ने 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में 207 सीटें जीतकर 15 वर्षों से सत्ता में रही अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया।

शुभेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा के बारें में बात करें तो इन्होने अपने करियर की शुरुआत जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में की थी। बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और पार्टी के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने लगे। हालांकि वर्ष 2020 में ममता बनर्जी से मतभेद के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और जल्द ही बंगाल भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा बन गए।

ध्यान रहे की साल 2011 के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी का शासन रहा था। इससे पहले वर्ष 1977 से 2000 तक ज्योति बसु और उनके बाद बुद्धदेव भट्टाचार्य साल 2011 तक पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा सरकार के मुख्यमंत्री रहे थे।

About West Bengal State In Hindi-



⬤ यह भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक प्रमुख राज्य है, जिसकी राजधानी कोलकाता शहर है।

⬤ बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित है इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 88,752 वर्ग मीटर है।

⬤ पश्चिम बंगाल की सीमाएँ झारखंड, बिहार, ओडिशा, सिक्किम और असम से लगती हैं।

⬤ पश्चिम बंगाल राज्य बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ भी साझा करता है।

⬤ पश्चिम बंगाल का राज्य पशु - फिशिंग कैट है।

⬤ पश्चिम बंगाल का राज्य पक्षी - श्वेतकंठ किंगफिशर है।

⬤ पश्चिम बंगाल का राज्य वृक्ष - छितवन या चेटियन है।

⬤ पश्चिम बंगाल का राज्य फूल - हरसिंगार या पारिजात है।

⬤ पश्चिम बंगाल की राज्य मछली - इलिश है।

Provide Comments :


Advertisement :