सिक्किम बना भारत की पहली पेपरलेस न्यायपालिका वाला राज्य
2026-05-04 : हाल ही में, सिक्किम को भारत का पहला ‘पेपरलेस न्यायपालिका (Paperless Judiciary)’ राज्य घोषित किया गया है। आपको बता दे की यह ऐतिहासिक कदम तेज, पारदर्शी और तकनीक-आधारित न्याय प्रणाली के लिए उठाया गया है, जहां न्यायिक कार्यवाही में कागज का उपयोग न के बराबर होगा। ध्यान रहे की पूरी तरह से पेपरलेस न्यायपालिका एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें सभी कानूनी प्रक्रियाएँ कागज़ के बजाय इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूरी की जाती हैं।
About Sikkim State In Hindi-
◉ सिक्किम 16 मई, 1975 को भारत संघ में शामिल हुआ था।
◉ इससे पहले सिक्किम पर 1975 तक "नामग्याल वंश (Namgyal Dynasty)" का शासन था।
◉ इस राज्य की राजधानी गंगटोक (sikkim capital) है इसके साथ ही यह राज्य का सबसे बड़ा शहर है।
◉ सिक्किम राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है।
◉ सिक्किम का नक्शा अंगूठे के आकार जैसा है।
◉ सिक्किम का राजकीय पुष्प - डेंड्रोबियम नोबिल (Dendrobium nobile)
◉ सिक्किम का राजकीय पक्षी - रक्त तीतर (Blood Pheasant)
◉ सिक्किम का राजकीय पशु - लाल पांडा (Red Panda)
◉ सिक्किम का राजकीय वृक्ष - रोडोडेंड्रोन (Rhododendron)