Forgot password?    Sign UP
‘रोहित जैन’ बने RBI के नए डिप्टी गवर्नर

‘रोहित जैन’ बने RBI के नए डिप्टी गवर्नर


Advertisement :

2026-05-04 : हाल ही में, रोहित जैन (Rohit Jain) को "टी. राबी शंकर" के स्थान पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की इस नियुक्ति से पहले श्री जैन दिसंबर 2020 से RBI में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे, जहां वे पर्यवेक्षण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इनके पास भारतीय केंद्रीय बैंकिंग प्रणाली में लगभग तीन दशकों का अनुभव है।

ध्यान रहे की भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के मुताबिक केंद्रीय बैंक में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। फ़िलहाल आरबीआई के तीन अन्य डिप्टी गवर्नरो में - शिरीष चंद्र मुर्मू, पूनम गुप्ता और स्वामीनाथन जे शामिल हैं।

All About RBI In Hindi-



◉ भारत में 01 अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई थी

◉ 01 जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया।

◉ यह एक केन्द्रीय बैंकिंग प्रणाली है।

◉ नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

◉ वर्तमान समय में RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा है।

◉ RBI Full Form - Reserve Bank of India

Provide Comments :


Advertisement :