‘प्रसून जोशी’ बने प्रसार भारती के नए चेयरमैन
2026-05-04 : हाल ही में, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गीतकार प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया। आपको बता दे की इस नियुक्ति से पहले श्री जोशी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट (CBFC) के प्रेसिडेंट रहे हैं। जहां उन्होंने फिल्मों को सर्टिफिकेट दिए और फिल्म उद्योग के सदस्यों के साथ मिलकर काम किया है। और वर्ष 2015 में इन्हें साहित्य और विज्ञापन में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
About Prasar Bharati In Hindi-
◉ प्रसार भारती भारत की एक सार्वजनिक प्रसारण संस्था है।
◉ इसमें मुख्य रूप से दूरदर्शन और आकाशवाणी शामिल हैं।
◉ प्रसार भारती का गठन 23 नवंबर 1997 प्रसारण संबंधी मुद्दों पर सरकारी प्रसारण संस्थाओं को स्वायत्तता देने के मुद्दे पर संसद में काफी बहस के बाद किया गया था।