‘अनुराग्रह नारायण दास’ बने भारत के नए रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA)
2026-05-04 : हाल ही में, भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री ‘अनुराग्रह नारायण दास’ को देश के नए रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की दास के पास रक्षा वित्तीय प्रबंधन और लोक सेवा के क्षेत्र में पिछले 30 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान खरीद नीति, ऑडिट और निगरानी तंत्र, बजट व व्यय निगरानी के क्षेत्र में कई कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है।
इसके अलावा दास ने रक्षा मंत्रालय, सेवा मुख्यालयों और फील्ड फॉर्मेशन्स में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। दास भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय और आईसीपीई, लुब्लियाना विश्वविद्यालय, स्लोवेनिया के पूर्व छात्र हैं। ध्यान रहे की रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक अत्यंत महत्वपूर्ण पद होता है, जो देश के बड़े वित्तीय ढांचे को संभालता है।