Forgot password?    Sign UP
Miss Universe 2026 - “जेनिफर बैरेटो” ने जीता ताज

Miss Universe 2026 - “जेनिफर बैरेटो” ने जीता ताज


Advertisement :

2026-11-27 : हाल ही में, राजधानी सैन जुआन में आयोजित Miss Universe 2026 प्रतियोगिता में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने ताज जीता है। इसके अलावा डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट और वेनेजुएला की क्लारा वेगास सेकेंड रनर-अप रहीं। आपको बता दे की जेनिफर मिस यूनिवर्स खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला और मां भी बनी हैं। जेनिफर के पास रिसर्च साइकोलॉजी में बीए की डिग्री है। साथ ही उन्होंने साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में 2 मास्टर डिग्रियां भी हासिल की हैं।

भारत की तरफ से इस प्रतियोगिता का नेतृत्व कजियाह लिज मेजो ने किया था। और उन्होंने टॉप 30 तक का सफर जरूर तय किया, लेकिन इससे आगे बढ़कर टॉप 12 तक नहीं पहुंच सकीं। इस बार इस प्रतियोगिता का 75वां संस्करण था जिसमें कुल 116 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

About Miss Universe Pageant In Hindi-



◉ यह दूसरी सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है जिसे जून 1952 में शुरू किया गया था। इसके अलावा मिस वर्ल्ड सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है जिसे जुलाई 1951 में शुरू किया गया था।

◉ इसे मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा चलाया जाता है।

◉ मिस यूनिवर्स बनने के बाद दुनियाभर में सोशल वर्क के लिए जाना पड़ता है, इसके लिए मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन के स्पॉन्सर्स ट्रेवल अलाउंस देते हैं।

◉ फिनलैंड की "आर्मी कुसेला" पहली मिस यूनिवर्स हैं जिन्हें 1952 में ताज पहनाया गया था।

◉ भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) हैं जिन्होंने 1994 में खिताब जीता था।

Provide Comments :


Advertisement :