Forgot password?    Sign UP
‘संजुक्ता पराशर’ बनी CRPF की कोबरा यूनिट की पहली महिला आईजी

‘संजुक्ता पराशर’ बनी CRPF की कोबरा यूनिट की पहली महिला आईजी


Advertisement :

2026-09-16 : हाल ही में, 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी संजुक्ता पराशर ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन के आईजी का पद संभाला है। और इसी के साथ ही यह पद संभालने वाली वह प्रथम महिला अधिकारी बनी है। आपको बता दे की इससे पहले संजुक्ता राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए में बतौर डीआईजी भी कार्य कर चुकी हैं। और उन्होंने असम के जंगलों में उग्रवादियों के खिलाफ खुद मोर्चे पर डटकर संजुक्ता ने लोहा मनवाया है।

फ़िलहाल इनके कंधों पर देश की सबसे खतरनाक फोर्स की कमान सौंपी गई हैं। "आयरन लेडी ऑफ असम" के नाम से प्रसिद्द पराशर के पास इन्सर्जेंसी प्रभावित इलाकों में काम करने का कई वर्षों का जमीनी अनुभव प्राप्त है।

All About CRPF In Hindi-



◉ CRPF भारत के सबसे पुराने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एक है और इसके पास देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

◉ आंतरिक सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) भारत संघ का प्रमुख केंद्रीय पुलिस बल है।

◉ यह सबसे पुराना केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल में से एक है जिसे 1939 में क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के रूप में गठित किया गया था।

◉ क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस भारत की तत्कालीन रियासतों में आंदोलनों, राजनीतिक अशांति, साम्राज्यिक नीति के रूप में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर स्थापित की गई थी।

◉ CRPF Full Form - Central Reserve Police Force है।

Provide Comments :


Advertisement :