Forgot password?    Sign UP
World Ozone Day 2026 - Global action for a cooler planet

World Ozone Day 2026 - Global action for a cooler planet


Advertisement :

2026-09-15 : हाल ही में, 16 सितम्बर के दिन दुनियाभर में विश्व ओजोन दिवस (World Ozone Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष 16 सितम्बर को दुनियाभर के लोगों के बीच पृथ्वी को सूर्य की हानिकार अल्ट्रावाइलट किरणों से बचाने तथा हमारे जीवन को संरक्षित रखने वाली ओजोन परत के विषय में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। ध्यान दे की पहली बार विश्व ओजोन दिवस (Ozone Depletion) वर्ष 1995 में मनाया गया था।

इस वर्ष इस दिवस की थीम "Global action for a cooler planet" रखी गयी है। वैसे एक बात यह भी है की हमें ये समझना होगा कि जितना जरूरी मानव शरीर के लिए ऑक्सीजन है, उतनी ही ओजोन परत भी।

About Ozone Layer In Hindi-



◉ ओजोन परत (Importance Of Ozone Layer) की खोज साल 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों ‘फैबरी चार्ल्स’ और ‘हेनरी बुसोन’ ने की थी।

◉ ओजोन परत गैस की एक परत है जो पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है।

◉ यह गैस की परत सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों के लिए एक अच्छे फिल्टर (छानकर शुद्ध करना) का काम करती है।

◉ इसके अलावा यह परत (Ozone Layer Depletion PPT) इस ग्रह के जीवों के जीवन की रक्षा करने में सहायता करती है।

◉ और यह पृथ्वी पर हानिकारक पराबैंगनी किरणों को पहुंचने से रोक कर मनुष्यों के स्वास्थ्य तथा पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करता है।

◉ ओजोन परत में वायुमंडल के अन्य हिस्सों के मुकाबले ओजोन (O3) की उच्च सांद्रता होती है।

◉ यह परत मुख्य रूप से समताप मंडल के निचले हिस्से में पृथ्वी से 20 से 30 किलोमीटर की उंचाई पर पाई जाती है।

Provide Comments :


Advertisement :