Ram Temple’s First CEO - पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने
2026-09-03 : हाल ही में, पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के रूप में नियुक्त किया गया है। मिश्रा के अलावा राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। और इसके साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य भी बनाए गए हैं। आपको बता दे की करीब 39 वर्षों तक भारतीय वायुसेना में अपनी सराहनीय सेवा देने वाले मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी वायु कमान को लीड किया था।
मिश्रा ऑपरेशन सिंदूर में वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख थे। उन्हें इस भूमिका के लिए सर्वोच्च युद्ध सेवा मेडल (SYSM) भी मिला था। मिश्रा को 06 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन किया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे, एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल, बैंगलोर, एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, यूएसए और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज, यूके के पूर्व छात्र रह चुके हैं।