Ramon Magsaysay Award 2026 - तीन हस्तियों को दिया गया
2026-09-02 : हाल ही में, एशिया का नोबेल पुरस्कार से पहचाने जाने वाले Ramon Magsaysay Award 2026 के विजेताओं की घोषणा की गयी है। जिसमे इस बार अलग-अलग देशों के तीन विजेताओं को यह पुरस्कार दिया गया है। इस बार टॉमी कोह (सिंगापुर), रूना खान (बांग्लादेश) और बो की (म्यांमार) को इस पुरस्कार के विजेता के रूप में चुना गया है। इन तीनों विजेताओं ने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है।
About Ramon Magsaysay Award In Hindi-
◉ रेमन मैगसेसे पुरस्कार एशिया के व्यक्तियों और संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रदान किया जाता है।
◉ विजेता को पुरस्कार स्वरुप एक प्रमाण पत्र, मेडल एवं नगद पुरस्कार भी दिया जाता है।
◉ इसे प्राय: एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
◉ यह पुरस्कार फिलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रैमॉन मैगसेसे की याद में दिया जाता है।
◉ यह पुरस्कार न्यूयॉर्क स्थित ‘रॉकफेलर ब्रदर्स फण्ड’ के ट्रस्टियों द्वारा साल 1957 में स्थापित किया गया था।
◉ विनोबा भावे प्रथम भारतीय थे, जिन्हें पहली बार रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया था।