पुरे भारत में Samvidhan Divas 2026 मनाया गया
2026-11-27 : हाल ही में, 26 नवम्बर के दिन पुरे भारत में संविधान दिवस (Samvidhan Divas 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की 26 नवंबर को "राष्ट्रीय कानून दिवस" के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था।
About Indian Constitution In Hindi-
◉ भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है।
◉ इसके कई हिस्से यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान के संविधान से लिये गये हैं।
◉ इसमें देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों का वर्णन किया गया है।
◉ भारत का संविधान तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह 18 दिन लगे थे।
◉ यह 26 नवंबर, 1949 को पूरा हुआ था और इसे 26 जनवरी, 1950 को भारत गणराज्य का यह संविधान लागू हुआ था।
◉ संविधान की असली कॉपी "प्रेम बिहारी नारायण रायजादा" ने हाथ से लिखी थी।
◉ संविधान की असली प्रतियां हिंदी और इंग्लिश दो भाषाओं में लिखी गई थीं। इन्हें आज भी भारत की संसद में हीलियम भरे डिब्बों में सुरक्षित रखा गया है।
◉ संविधान 25 भागों, 448 अनुच्छेदों और 12 सूचियों में बंटा भारतीय संविधान किसी दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
◉ मूल रूप से भारतीय संविधान में कुल 395 अनुच्छेद (22 भागों में विभाजित) और 8 अनुसूचियाँ थी, किंतु विभिन्न संशोधनों के परिणामस्वरूप वर्तमान में इसमें कुल 470 अनुच्छेद (25 भागों में विभाजित) और 12 अनुसूचियां हैं। संविधान के तीसरे भाग में 6 मौलिक अधिकारों का वर्णन किया गया है।