India’s First Virtual Zoo - मध्यप्रदेश के इंदौर में खुला
2026-08-18 : हाल ही में, मध्यप्रदेश के इंदौर में भारत के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर (India’s First Virtual Zoo) का उद्घाटन किया गया है। और इसके साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री ने अनोखे अंदाज में तोते उड़ाकर देश के पहले 14-D वर्चुअल जंगल सफारी थिएटर का भी लोकार्पण किया है। नई तकनीक से तैयार इस थिएटर में दर्शक केवल जंगल और वन्यजीवों को स्क्रीन पर देखेंगे ही नहीं, बल्कि बारिश, हवा, कोहरे और सीटों की हलचल के जरिए पूरे अनुभव को महसूस भी करेंगे।
All about madhyapradesh state in hindi-
◉ सन् 1956 में राज्यों के पुर्नगठन के फलस्वरूप 1 नवंबर, 1956 को नए राज्य के रूप में मध्य प्रदेश का निर्माण हुआ।
◉ भारत के इस राज्य की राजधानी भोपाल शहर है।
◉ इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 308,245 वर्ग किलोमीटर है।
◉ मध्य प्रदेश की सीमाऐं पाँच राज्यों की सीमाओं से मिलती है।
◉ मध्यप्रदेश के उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है।
◉ 01 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इसके बाद इस दिन मध्यप्रदेश राज्य से 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी।
◉ मध्यप्रदेश का राजकीय पक्षी दूधराज है।
◉ मध्य प्रदेश का राजकीय खेल मलखंब है।
◉ मध्यप्रदेश का राजकीय नाट्य माचा है।
◉ मध्यप्रदेश की राजकीय मछली महाशीर प्रजाति की मछली है।
◉ मध्य प्रदेश का राज्य पशु बारहसिंघा है।
◉ मध्यप्रदेश का राजकीय वृक्ष बरगद का पेड़ है।
◉ मध्यप्रदेश की राजकीय नदी नर्मदा है।
◉ मध्यप्रदेश का राजकीय फल आम है।
◉ मध्य प्रदेश का राजकीय पुष्प लिली है।
◉ मध्यप्रदेश का राजकीय नृत्य राई है।