IDFC FIRST Bank बना ग्लोबल रेटिंग पाने वाला प्रथम भारतीय बैंक
2026-08-16 : हाल ही में, IDFC FIRST Bank को ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P ग्लोबल रेटिंग्स से पहली बार इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट-ग्रेड क्रेडिट रेटिंग मिली है। यहाँ बैंक को लॉन्ग टर्म के लिए BBB- और शॉर्ट टर्म के लिए A-3 रेटिंग दी गई है। आपको बता दे की S&P ग्लोबल रेटिंग दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक है। ये कंपनियों, सरकारों, वित्तीय संस्थानों और विभिन्न प्रतिभूतियों (जैसे बॉन्ड) की वित्तीय मजबूती और ऋण चुकाने की क्षमता का आकलन करके रेटिंग देते हैं।
About IDFC Bank In Hindi-
◉ यह एक भारतीय बैंकिंग कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
◉ इस बैंक ने 1 अक्टूबर 2015 से परिचालन शुरू किया था।
◉ वर्तमान समय में इस बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) "श्री वी. वैद्यनाथ" है।
◉ IDFC Bank Full name : The Infrastructure Development Finance Company