‘अर्चना वर्मा’ बनी जल संसाधन विभाग की नई सचिव
2026-08-15 : हाल ही में, असम-मेघालय कैडर की 1995 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती ‘अर्चना वर्मा’ को जल संसाधन विभाग की नई सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इन्होने यहाँ जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग में सचिव का पदभार ग्रहण किया है। जहाँ इनसे पहले "वी एल कंथा राव" कार्यरत थे। श्रीमती वर्मा इससे पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में कार्यरत थीं और केंद्र में कई वरिष्ठ पदों पर अपनी विशिष्ट सेवाएं दे चुकी है।
अपनी पिछली भूमिका में वर्मा ने सितंबर 2022 में राष्ट्रीय जल मिशन (NWM) के मिशन निदेशक के रूप में जल शक्ति मंत्रालय में कार्यभार संभाला था। और इन्होने यहाँ NWM को जल शक्ति अभियान-कैच द रेन (जेएसए-सीटीआर) पहल से आगे ले जाने पर काम किया है। जो की एक सराहनीय कदम माना गया है।