Independence Day 2026 - Yuva Shakti for Viksit Bharat @ 2047
2026-08-14 : हाल ही में, 15 अगस्त के दिन पुरे भारत में हर्षोल्लास से 80वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) मनाया गया है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की अंग्रेजो ने भारत पर लगभग 200 वर्षों तक शासन किया था। भारतियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी और आख़िरकार 15 अगस्त, 1947 को सदियों पुराने प्रभुत्व से स्वतंत्रता की घोषणा की थी। इसके बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना था।
प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लोग सुबह-सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। फिर वे देशभक्ति की भावना महसूस करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड आदि में भाग लेते हैं। और हर साल स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली के लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। स्वतंत्रता दिवस 2026 की थीम "Yuva Shakti for Viksit Bharat @ 2047" रखी गई है।