Glasgow Commonwealth Games 2026 - भारत ने कुल 39 पदक जीते
2026-08-04 : हाल ही में, सम्पन्न हुए ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Glasgow Commonwealth Games 2026) में भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किये इसी के साथ ही भारत चौथे नंबर पर रहा है। इन पदकों में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज जीते है। इसके अलावा इन खेलों में ऑस्ट्रेलिया 171 पदकों के साथ पहले नंबर पर आया है। ध्यान रहे की इस बार ग्लासगो में सिर्फ 10 खेल शामिल थे, जबकि बर्मिंघम में 19 खेल खेले गए थे।
इस बार भारत ने 210 खिलाड़ियों की जगह सिर्फ 123 खिलाड़ियों का दल भेजा। इनमें से 38 खिलाड़ी मेडल जीतकर लौटे है। ध्यान रहे की भारत ने 1934 में कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार हिस्सा लिया था। हालाँकि भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नई दिल्ली 2010 में रहा था, जब मेजबान टीम ने 39 स्वर्ण, 26 रजत और 36 कांस्य सहित कुल 101 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था।
इन खेलों में भारत ने जीते पदक-
• बॉक्सिंग: 10 पदक
• एथलेटिक्स: 16 पदक
• भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग): आठ पदक
• जूडो: चार पदक
• पैरा पावरलिफ्टिंग: एक पदक
Medalists of Commonwealth Games 2026 Glasgow for India-
1. ऋषिकांत सिंह - सिल्वर
2. झंडू कुमार - ब्रॉन्ज
3. मीराबाई चानू -गोल्ड
4. मुथुपांडी राजा -सिल्वर
5. ज्ञानेश्वरी यादव -सिल्वर
6. बिंदियारानी देवी -ब्रॉन्ज
7. शर्मिला - गोल्ड
8. सर्वेश कुशारे -सिल्वर
9. शिल्पा के. शायला -ब्रॉन्ज
10. वल्लुरी अजय बाबू -सिल्वर
11. हरजिंदर कौर - सिल्वर
12. गुलवीर सिंह - सिल्वर
13. मुरली श्रीशंकर - सिल्वर
14. दिलीप गावित - गोल्ड
15. मोहम्मद बासिल - सिल्वर
16. लवप्रीत सिंह - सिल्वर
17. सीमा कालीरामना - ब्रॉन्ज
18. अस्मिता डे - गोल्ड
19. हर्ष सिंह - गोल्ड
20. यामिनी मौर्या - सिल्वर
21. तेजस्विन शंकर - ब्रॉन्ज
22. नीरज चोपड़ा - सिल्वर
23. यश वीर सिंह - ब्रॉन्ज
24. प्रीति पवार - गोल्ड
25. प्रवीण चित्रवेल - सिल्वर
26. सेल्वा प्रभु - ब्रॉन्ज
27. जैस्मिन लैम्बोरिया - गोल्ड
28. जादुमणि सिंह - सिल्वर
29. शुभम जुयाल - सिल्वर
30. सोमन राणा - गोल्ड
31. उन्नति शर्मा - ब्रॉन्ज
32. साक्षी चौधरी - गोल्ड
33. प्रिया घंघास - गोल्ड
34. अरुंधति चौधरी - गोल्ड
35. लवलीना बोरगोहेन - सिल्वर
36. सचिन सिवाच - गोल्ड
37. अंकुश पंघाल - गोल्ड
38. नरेन्द्र बेरवाल - सिल्वर
39. गुलवीर सिंह - ब्रॉन्ज