ICC Player of The Month June 2026 - किवी क्रिकेटर ‘नाथन स्मिथ’ को मिला सम्मान
2026-07-31 : हाल ही में, न्यूजीलैंड के क्रिकेटर नाथन स्मिथ (Nathan Smith) को जून महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ (ICC Player of The Month June 2026) घोषित किया गया है। इनको यह सम्मान इसलिए मिला है, क्योंकि इन्होने पिछले दिनों इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत में न्यूजीलैंड की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। टीम के कई प्रमुख तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के बावजूद स्मिथ ने नई गेंद से जिम्मेदारी संभाली और पूरी सीरीज में 23 की औसत से 16 विकेट अपने नाम किए थे।
इसके अलावा महिला वर्ग में यह सम्मान इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्यॉट-हॉज (Danni Wyatt-Hodge) को मिला है। डैनी को यह सम्मान इसलिए दिया गया क्योंकि इन्होने पिछले दिनों शानदार प्रदर्शन किया था। इन्होने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में 302 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया। और इस प्रकार वह महिला टी20 विश्व कप के एक संस्करण में 300 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली बल्लेबाज बनीं थी।
गोरतलब हो की इससे पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर "मुशफिकुर रहीम" को मई-2026 महीने के लिए ICC Player of The Month का सम्मान मिला था। और इसके अलावा महिला वर्ग में यह अवार्ड इंग्लैंड की क्रिकेटर "लॉरेन बेल" को मिला था।