Forgot password?    Sign UP
‘अजिंक्य रहाणे’ ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

‘अजिंक्य रहाणे’ ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास


Advertisement :

2026-07-31 : हाल ही में, 38 वर्षीय भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। आपको बता दे की वर्ष 2011 में डेब्यू करने वाले रहाणे ने अब तक अपने अन्तराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 मैच खेले थे। इसके अलावा इन्होने ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी भी की थी।

अजिंक्‍य रहाणे ने अपना आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मैच 2023 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्‍पेन में खेला था। और पिछले कई सालों से टीम में वापसी के लिए जूझ रहे थे। इन्ही की कप्तानी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 में भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम की थी। तभी से कहा जाता है की, ऑस्ट्रेलिया का गाबा का घमंड टुटा था।

रहाणे ने 85 टेस्ट मैच की 144 पारियों में 12 शतक और 26 अर्द्धशतक सहित 5,077 रन बनाए। इसके अलावा वनडे में, उन्होंने 90 मैचों की 87 पारियों में 3 शतक और 24 अर्द्धशतक के साथ 2,962 रन बनाए हैं। वहीँ T20I में, उन्होंने 20 मैच और 20 पारियां खेली हैं, जिसमें 375 रन बनाए हैं।

Provide Comments :


Advertisement :