Forgot password?    Sign UP
‘नरेश पाल गंगवार’ बने उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव

‘नरेश पाल गंगवार’ बने उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव


Advertisement :

2026-07-24 : हाल ही में, केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग की कमान 1994 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नरेश पाल गंगवार (Naresh Pal Gangwar) को प्रदान की है। आपको बता दे की गंगवार को यहाँ "विनीत जोशी" के स्थान पर नया सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पहले नरेश पाल ने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, नई दिल्ली के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव के रूप में कार्य किया है।

श्री नरेश पाल ने रुड़की विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक, IIT दिल्ली से कम्युनिकेशन में एमटेक और राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से इकोनॉमिक्स में एमए की डिग्री प्राप्त की है। ध्यान रहे की उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय के दो प्रमुख विभागों में से एक है। और इस विभाग का दायरा विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और उच्च शिक्षा से जुड़े नियमन तक फैला होता है।

Provide Comments :


Advertisement :