Forgot password?    Sign UP
पुरे भारत में National Broadcasting Day 2026 मनाया गया

पुरे भारत में National Broadcasting Day 2026 मनाया गया


Advertisement :

2026-07-24 : हाल ही में, 23 जुलाई के दिन पुरे भारत में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day 2026) मनाया गया है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दें की इस दिवस को 23 जुलाई को प्रतिवर्ष इसलिए मानते है, क्योंकि "आकाशवाणी का कायम आज ही के दिन यानी 23 जुलाई 1927 में किया गया था। उस वक्त इस सेवा का नाम भारतीय प्रसारण सेवा (Indian Broadcasting Corporation) रखा गया था।"

ध्यान दे की भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत मुंबई और कोलकाता में सन 1927 में दो निजी ट्रांसमीटरों से की गई। 1930 में इसका राष्ट्रीयकरण हुआ और 1957 में इसका नाम बदल कर "आकाशवाणी" रखा गया। सरकारी प्रसारण इदारों को स्वायत्तता देने के इरादे से 23 नवंबर 1997 को प्रसार भारती का गठन किया गया, जो देश की एक सार्वजनिक प्रसारण संस्था है और इसमें मुख्य रूप से दूरदर्शन और आकाशवाणी को शामिल किया गया है।

वर्तमान समय की बात करें तो आकाशवाणी (Aakashwani) के लगभग 414 घरेलू चैनल हैं जो पुरे भारत में फैले हुए हैं। इन चैनलों की पहुंच लगभग भारत के 92 फीसदी भूभाग और 99.19% इंसानी आबादी तक है। ऑल इंडिया रेडियो 23 भाषाओं और 146 बोलियों में अपने प्रोग्राम प्रसारित करता है। भाषा की लिहाज से ऑल इंडिया रेडियो दुनिया का सबसे बड़ा ब्राडकास्टिंग इदारा है। यह देश के सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है। इसका उद्देश्य अवाम को खबर देना, उन्हें शिक्षित करना और उनका मनोरंजन करना है।

Provide Comments :


Advertisement :