Forgot password?    Sign UP
Lokmanya Tilak Rashtriya Puraskar 2026 - अजीत डोभाल को मिला

Lokmanya Tilak Rashtriya Puraskar 2026 - अजीत डोभाल को मिला


Advertisement :

2026-07-23 : हाल ही में, हुई घोषणा के मुताबिक देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए वर्ष 2026 का लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार (Lokmanya Tilak Rashtriya Puraskar 2026) दिया गया है। आपको बता दे की डोभाल फ़िलहाल भारत के 5वें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के रूप में कार्यरत हैं। और इससे पहले उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी हैं।

About Lokmanya Tilak Rashtriya Puraskar In Hindi-



◉ इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1983 में हुई थी।

◉ यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों को देश में उनके योगदान के लिए दिया जाता है।

◉ इस पुरस्कार के तहत एक स्मृति चिन्ह, एक प्रमाण पत्र और 1 लाख रुपये दिए जाते हैं।

Biography Of Bal Gangadhar Tilak In Hindi-



बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र स्थित रत्नागिरी जिले के गांव चिखली में हुआ था। बाल गंगाधर के बचपन का नाम "बलवंत राव" था लेकिन उनके देश के लिए किए गए कामों के देखते हुए लोकमान्य (bal gangadhar tilak slogan) की उपाधि दे दी गई। वे पहले ऐसे कांग्रेसी नेता थे जिन्होंने हिन्दी को राष्ट्र भाषा स्वीकार करने की मांग की थी।

तिलक शुरू से ही (bal gangadhar tilak history) अंग्रजों की दमनकारी नीतियों को प्रखर विरोधी रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। लोकमान्य तिलक को पहली साल 1897 में राजद्रोह के नाम पर जेल भेजा गया। हालाँकि इस जेल यात्रा ने तिलक की क्षमता को और मजबूत किया और जनता का भारी समर्थन मिला। इसके बाद से ही इन्हे लोकमान्य की उपाधि दे दी गई।

01 अगस्त 1920 ई. को मुंबई में उनकी मृत्यु (bal gangadhar tilak death) हो गयी। तिलक की मृत्यु पर महात्मा गांधी ने कहा- ‘हमने आधुनिक भारत का निर्माता खो दिया है।’ वे पहले ऐसे कांग्रेसी नेता थे जिन्होंने हिन्दी को राष्ट्र भाषा स्वीकार करने की मांग की थी।

Provide Comments :


Advertisement :