Forgot password?    Sign UP
‘हरजीत सिंह ग्रेवाल’ बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष

‘हरजीत सिंह ग्रेवाल’ बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष


Advertisement :

2026-07-23 : हाल ही में, श्री हरजीत सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की इस पद पर इनसे पहले "इकबाल सिंह लालपुरा" विराजमान थे। फ़िलहाल ग्रेवाल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 3 साल का होगा। उम्मीद है की, उनकी नियुक्ति से अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण, सामाजिक-आर्थिक विकास और सशक्तिकरण के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) के बारें में-



• यह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 के तहत एक वैधानिक निकाय के रूप में स्थापित किया गया है।

• इसका मुख्य उद्देश्य भारत में अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की रक्षा करना और उनके विकास की निगरानी करना है।

• इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

• 1993 में आयोग के गठन के बाद से ज्यादातर मौकों पर मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि ही इसके अध्यक्ष रहे हैं।

Provide Comments :


Advertisement :