Forgot password?    Sign UP
‘अनुराग कुमार’ बने दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त

‘अनुराग कुमार’ बने दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त


Advertisement :

2026-07-18 : हाल ही में, 1994-बैच के IPS अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। आपको बता दे की श्री कुमार ने यहाँ इस पद पर "सतीश गोलचा" का स्थान लिया है। इस नियुक्ति से पहले श्री कुमार इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। कुमार ने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और 30 वर्षों से अधिक समय से भारतीय पुलिस सेवा में कार्यरत है।

कुमार AGMUT कैडर के 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं, जिन्होंने 4 सितंबर 1994 को सेवा ज्वाइन की थी। बेहतरीन पुलिसिंग और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें PMMS-2010 और PPMDS-2016 जैसे प्रतिष्ठित पुलिस पदकों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Provide Comments :


Advertisement :