श्रीनिवास कुमार तुम्माला बने MoES के नए सचिव
2026-07-18 : हाल ही में, केंद्र सरकार ने आगामी दो वर्षों के लिए प्रसिद्द समुद्र वैज्ञानिक डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) का नया सचिव नियुक्त किया है। आपको बता दे की श्रीनिवास इस नियुक्ति से पहले ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में यूनेस्को के अंतर्गत भारतीय महासागर सुनामी चेतावनी एवं शमन प्रणाली (IOTWMS) सचिवालय के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।
तुम्माला को रिमोट सेंसिंग, सैटेलाइट ओशनोग्राफी, तटीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। ध्यान रहे की श्रीनिवास को देश की सुनामी पूर्व चेतावनी प्रणाली के विकास में योगदान के लिए वर्ष 2010 में खान मंत्रालय का राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार मिल चुका है।
About MoES In Hindi-
यह भारत सरकार का एक प्रमुख मंत्रालय है, जो मौसम, जलवायु, महासागर, भूकंप विज्ञान और प्राकृतिक आपदाओं के पूर्वानुमान और अनुसंधान के लिए काम करती है।