Forgot password?    Sign UP
पूरी दुनिया में World Population Day 2026 मनाया गया

पूरी दुनिया में World Population Day 2026 मनाया गया


Advertisement :

2026-07-10 : हाल ही में, 11 जुलाई के दिन दुनियाभर में विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 11 जुलाई को दुनियाभर में बढ़ती आबादी के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Realizing the hopes and aspirations of young people – today and for the future" रखी गयी है।

इस दिवस के इतिहास की बात करें तो विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की शुरुआत 11 जुलाई 1989 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की संचालक परिषद द्वारा हुई थी। उस समय विश्व की जनसंख्या लगभग 500 करोड़ थी। तब से प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। पाठक यह भी ध्यान दे की चीन और भारत विश्व के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश हैं। इन दोनों देशों में पूरी विश्व की आबादी के 30% से भी ज्यादा लोग रहते हैं।

जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्या-



अगर हम वर्तमान समय की बात करें तो आज जनसँख्या जटिल समस्या बन गयी है। इसकी वृद्धि से अनेक समस्या उत्पन्नं होती है। यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याओं से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है:

◉ कृषि भूमि पर अत्यधिक दबाव

◉ प्राकृतिक संसाधनों का शोषण

◉ प्रति व्यक्ति कम आय

◉ बेरोजगारी में वृद्धि

◉ जीवन स्तर में गिरावट

◉ पर्यावरण प्रदूषण

◉ ध्वनि प्रदूषण

◉ मृदा प्रदूषण

◉ गरीबी तथा बेकारी

जनसंख्या वृद्धि को रोकने के उपाय-



उपरोक्त समस्याओं को देखते हुए हमें आज जनसंख्या वृद्धि को रोकने के उपायों पर विचार करना चाहिए, जो इस प्रकार है:

◉ शिक्षा का प्रसार करके

◉ परिवार नियोजन करके

◉ विवाह की आयु में वृद्धि करके

◉ सामाजिक सुरक्षा करके

◉ जीवन-स्तर को ऊॅंचा उठाने का प्रयास करके

◉ जनसंख्या शिक्षा देकर

◉ महिला शिक्षा जरूरी है

◉ जन संपर्क करके

Provide Comments :


Advertisement :