‘महेश पाई’ बने साउथ इंडियन बैंक के नए MD & CEO
2026-07-10 : हाल ही में, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने श्री महेश पाई को आगामी तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु साउथ इंडियन बैंक का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। आपको बता दे की श्री महेश यहाँ इस स्थान पर "पी. आर. शेषाद्री" की जगह लेंगे। इस नियुक्ति से पहले वह केनरा बैंक में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। तथा महेश के पास बैंकिंग सेक्टर में काफी वर्षों का अनुभव प्राप्त है।
All About South Indian Bank In Hindi-
◉ इस बैंक का मुख्यालय केरल के त्रिशूर में है।
◉ इस बैंक को वर्ष 1928 में कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था।
◉ इसने 29 जनवरी 1929 को राउंड साउथ, त्रिशूर में कारोबार शुरू किया था।
◉ 07 अगस्त 1946 को यह एक अनुसूचित बैंक बन गया।
◉ ध्यान रहे की यह जून 1993 में विशेष रूप से निर्यात और आयात कारोबार को पूरा करने के लिए ‘विदेशी शाखा’ खोलने वाला केरल का पहला प्राइवेट सेक्टर का बैंक बना था।