India’s first greenfield integrated refinery - राजस्थान के बालोतरा में उद्घाटन हुआ
2026-07-04 : हाल ही में, राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश की प्रथम ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (India’s first greenfield integrated refinery) का उद्घाटन किया गया है। आपको बता दे की यह भारत के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र की ऐतिहासिक परियोजना है। यह रिफाइनरी न केवल ईंधन उत्पादन क्षमता बढ़ाएगी, बल्कि निवेश, रोजगार, औद्योगिक विकास और ऊर्जा सुरक्षा को भी नई मजबूती देगी।
ध्यान रहे की इसका निर्माण 2018 में शुरू हुआ था और अब यह व्यावसायिक उत्पादन के लिए तैयार है। यह भारत की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी है, जिसे पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के साथ विकसित किया गया है, और यह भारत की अब तक की 24वीं रिफाइनरी भी है।
इस अत्याधुनिक परियोजना की रिफाइनिंग क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) है, जबकि पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता 2.4 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष निर्धारित की गई है। यह कॉम्प्लेक्स कच्चे तेल की रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इकाइयों को एक ही औद्योगिक परिसर में एकीकृत करता है। यहां उत्पादित पेट्रोकेमिकल सामग्री का उपयोग प्लास्टिक, पॉलिमर, रसायन तथा अन्य डाउनस्ट्रीम उद्योगों में किया जाएगा।