Forgot password?    Sign UP
ICC Player of The Month May 2026 - बांग्लादेशी क्रिकेटर ‘मुशफिकुर रहीम’ को मिला सम्मान

ICC Player of The Month May 2026 - बांग्लादेशी क्रिकेटर ‘मुशफिकुर रहीम’ को मिला सम्मान


Advertisement :

2026-07-03 : हाल ही में, बांग्लादेशी क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) को मई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ (ICC Player of The Month May 2026) घोषित किया गया है। इनको यह सम्मान इसलिए मिला है, क्योंकि इन्होने पिछले दिनों ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल के तहत पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम की 2-0 से शानदार टेस्ट सीरीज़ जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ध्यान रहे की इससे पहले रहीम ने मई-2021 में यह अवॉर्ड जीता था। इस बार के अवार्ड के साथ ही इन्होने इतिहास भी रच दिया है। वह आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने हैं।

इसके अलावा महिला वर्ग की बात करें तो यह सम्मान इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल (Lauren Bell) को मिला है। बेल को यह सम्मान इसलिए दिया गया क्योंकि इन्होने पिछले दिनों शानदार प्रदर्शन किया था। और न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी। बेल ने अपने करियर में पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है।

गोरतलब हो की इससे पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर "नाहिद राणा" को अप्रैल-2026 महीने के लिए ICC Player of The Month का सम्मान मिला था। और इसके अलावा महिला वर्ग में यह अवार्ड दक्षिणी अफ्रीका की क्रिकेटर "लौरा वोल्वार्ड्ट" को मिला था।

Provide Comments :


Advertisement :