Forgot password?    Sign UP
‘मनप्रीत सिंह’ बने भारत के लिए सबसे ज्यादा हॉकी मैच खेलने वाले खिलाड़ी

‘मनप्रीत सिंह’ बने भारत के लिए सबसे ज्यादा हॉकी मैच खेलने वाले खिलाड़ी


Advertisement :

2026-06-19 : हाल ही में, 33 वर्षीय भारतीय हॉकी स्टार प्लेयर मनप्रीत सिंह देश के हॉकी इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने है। आपको बता दे की इस मामले में मनप्रीत सिंह ने दिलीप टिर्की का रिकॉर्ड तोड़ा है। दिलीप टिर्की ने अब तक कुल 412 मैच खेले थे जबकि अब मनप्रीत 413 मैच खेलकर प्रथम स्थान पर आ गये है। ध्यान रहे की मनप्रीत ने भारत के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था और लंबे समय तक टीम की कप्तानी भी की थी। और इन्ही की कप्तानी में भारत ने साल 2021 टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 41 साल बाद ओलंपिक गेम्स में अपना पहला मेडल जीता था।

अब तक की बात करें तो मनप्रीत भारत की तरफ से चार ओलंपिक खेल चुके हैं। जिनमे वर्ष - 2012, 2016, 2020 और 2024 का ओलंपिक शामिल है। मनप्रीत को अब तक इनके बेहतरीन खेल के लिए - अंतरराष्ट्रीय हॉकी हॉकी संघ की ओर से साल 2019 में मनप्रीत को प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया था। वहीं, साल 2018 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था। साल 2021 में मनप्रीत को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिल चुका है।

सबसे ज्यादा हॉकी मैच खेलने वाले शीर्ष 5 भारतीय खिलाड़ी-



1. मनप्रीत सिंह – 413 मैच

2. दिलीप टिर्की – 412 मैच

3. धनराज पिल्ले – 339 मैच

4. पीआर श्रीजेश – 336 मैच

5. बलजीत सिंह ढिल्लों – 327 मैच

Provide Comments :


Advertisement :