International Yoga Day 2026 - Yoga for Healthy Ageing
2026-06-19 : हाल ही में, 21 जून के दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 21 जून को दुनियाभर में लोगों को योग करने से होने वाले लाभों से जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Yoga for Healthy Ageing" रखी गयी है। इस दिवस के इतिहास की बात करें तो इसे पहली (First International Yoga Day) बार वर्ष 2015 में मनाया गया था।
इस प्रकार इस बार यानी वर्ष 2026 में दुनियाभर में 13वां विश्व योग दिवस मनाया गया है। दरअसल हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने भाषण के दौरान "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" का विचार पहली बार प्रस्तावित किया गया था।
इसके बाद, संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के राजदूत रहे अशोक कुमार मुखर्जी द्वारा इस दिवस पर एक मसौदा पेश किया गया। मसौदे को 177 देशों से समर्थन मिला, जो किसी भी यूएनजीए (UNGA) प्रस्ताव के लिए सह-प्रायोजकों की सबसे ज्यादा संख्या है। इस प्रक्रिया के बाद, संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था।
Yoga Meaning In Hindi-
◉ योग एक प्राचीन समय से चला आ रहा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है, जिसकी शुरुआत (उत्पत्ति) भारत में हुई थी।
◉ योग (Yoga) शब्द संस्कृत भाषा से निकला है।
◉ योग हमारे शरीर का मन से मिलाप कराता है और यह शब्द इसी का प्रतीक है।
◉ योग खासतौर पर इंद्रियों को नियंत्रित करता है।
◉ एक रिसर्च के मुताबिक हमेशा योग करने से इन्सान कभी भी बीमारी का शिकार नही होता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है खान-पान पर भी ध्यान रखें।