‘बनवारीलाल पुरोहित’ बने भारतीय विद्या भवन के नए अध्यक्ष
2026-06-10 : हाल ही में, बनवारीलाल पुरोहित को श्री "सुरेंद्रलाल मेहता" के स्थान पर सर्वसम्मति से भारतीय विद्या भवन का अध्यक्ष चुना गया है। आपको बता दे की इससे पहले श्री पुरोहित ने पंजाब, तमिलनाडु, असम और मेघालय के राज्यपाल के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में भी कार्य किया है। कुलमिलाकर पुरोहित ने 22 वर्षों तक भवन के न्यासी और कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।
पुरोहित के अलावा दीपक पारेख को संस्था का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। ध्यान रहे की यह चुनाव भारतीय विद्या भवन की कार्यकारी समिति और न्यासी मंडल की संयुक्त बैठक में हुआ है।
भारतीय विद्या भवन के बारें में-
• यह देश की प्रमुख शैक्षिक और सांस्कृतिक संस्थाओं में से एक है।
• भारतीय विद्या भवन की स्थापना 1938 में के. एम. मुंशी ने मुंबई में की थी।
• इस संस्था का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शिक्षा और मूल्यों को आधुनिक संदर्भों में आगे बढ़ाना है।