Forgot password?    Sign UP
PM मोदी बने भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री

PM मोदी बने भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री


Advertisement :

2026-06-10 : हाल ही में, 10 जून 2026 के दिन श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी भारत के अब तक के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने है। आपको बता दे की PM मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। और यहाँ इस मामले में इन्होने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु का रिकॉर्ड तोड़ा है। क्योंकि मोदी ने लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा किया है और जवाहरलाल नेहरू इससे पहले 4,398 दिनों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे।

आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दें की जवाहरलाल नेहरू ने 13 मई 1952 को देश के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह 27 मई 1964 को अपने निधन तक कुल 4,398 दिन इस पद पर रहे थे।

About Narendra Modi In Hindi-



◉ नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है।

◉ इनका जन्म 17 सितम्बर 1950 में गुजरात में हुआ था।

◉ वह अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

◉ नरेन्द्र मोदी अक्टूबर 2001 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के इस्तीफे के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे।

◉ उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने साल 2002, साल 2007 एवं साल 2012 में हुए गुजरात विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल किया था।

भारत के प्रधानमंत्रीयों की सूची-



यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा भारत के अब तक के प्रधानमंत्रीयों की सूची (List Of Prime Ministers Of India) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है:

1. जवाहर लाल नेहरू - 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964

2. गुलजारी लाल नंदा - 27 मई 1964 से 9 जून 1964

4. लाल बहादुर शास्त्री - 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966

5. गुलजारी लाल नंदा - 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966

6. इंदिरा गांधी - 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977

7. मोरारजी देसाई - 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979

8. चरण सिंह - 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980

9. इंदिरा गांधी - 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984

10. राजीव गांधी - 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989

11. विश्वनाथ प्रताप सिंह - 2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990

12. चंद्रशेखर - 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991

13. पी. वी. नरसिम्हा राव - 21 जून 1991 से 16 मई 1996

14. अटल बिहारी वाजपेयी - 16 मई 1996 से 1 जून 1996

15. एच. डी. देव गौड़ा - 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997

16. इंदर कुमार गुजराल - 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998

17. अटल बिहारी वाजपेयी - 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004

18. मनमोहन सिंह - 22 मई 2004 से 26 मई 2014

19. नरेंद्र मोदी - 26 मई 2014 से अब तक

Provide Comments :


Advertisement :