World Food Safety Day 2026 : From burden to solutions – safe food everywhere
2026-06-08 : हाल ही में, 07 जून के दिन दुनियाभर में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 07 जून को दुनियाभर के लोगों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम - "From burden to solutions – safe food everywhere" रखी गयी है। इस दिवस को पहली बार 07 जून, 2019 को मनाया गया था। इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2018 में खाद्य और कृषि संगठन के सहयोग से अपनाया गया था।
पैकेज्ड फूड के बारें में-
यहाँ हम आपको हम कुछ ऐसे पैकेज्ड फूड के बारे में बता रहे हैं, जो कैंसर (Cancer) सहित कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों की वजह बन सकते हैं। लेकिन दोस्तों हैरानी की बात यह है कि खतरे को जानते हुए बहुत से लोग इनका सेवन करते हैं:
• डिब्बाबंद टमाटर
• आलू के चिप्स
• प्रोसेस्ड मीट
• डेयरी प्रोडक्ट
• ब्रेड
• साल्टेड फिश