‘शोको इशिकावा’ बनी भारत में UN Women की नई प्रतिनिधि
2026-06-06 : हाल ही में, शोको इशिकावा भारत में यूनाइटेड नेशन वुमन ऑर्गेनाइजेशन (UN Women) की नई प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त हुई है। आपको बता दे की इस नियुक्ति के बाद अब वह देश में संयुक्त राष्ट्र महिला की प्रतिनिधि के रूप में काम करेंगी। इससे पहले इशिकावा बांग्लादेश और वियतनाम में UN वुमन कंट्री रिप्रेजेंटर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। संयुक्त राष्ट्र महिला समानता एवं सशक्तिकरण संस्था एक ऐसी एजेंसी है जिसे लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने का दायित्व सौंपा गया है।
इस संस्था का गठन जुलाई 2010 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किया गया था। इस संगठन ने पिछले 15 वर्षों में महिलाओं की स्थिति बेहतर बनाने में कई भरसक प्रयास किए है।