World Milk Day 2026 - Celebrating Women Farmers
2026-06-02 : हाल ही में, 01 जून के दिन दुनियाभर में विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष 01 जून को दूध को डाइट में शामिल करने के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व दुग्ध दिवस को मनाये जाने की शुरुआत वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र (United Nation) द्वारा की गयी थी। जो की संयुक्त राष्ट्र के विभाग खाद्य औऱ कृषि संगठन द्वारा की गयी थी। इस वर्ष विश्व दुग्ध दिवस की थीम - "Celebrating Women Farmers" रखी गयी है।
National Milk Day-
ध्यान दे की भारत में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (National Milk Day)" मनाया जाता है। ये दिन भारत में डॉ. वर्गीज कुरियन के सम्मान में मनाया जाता है जिनको भारत में श्वेत क्रांति का जनक माना जाता है। डॉ. वर्गीज कुरियन का जन्म 26 नवंबर को हुआ था जिसकी वजह से इस दिन को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है।