Goa Statehood Day 2026 : 39th Anniversary
2026-06-01 : हाल ही में, 30 मई के दिन भारत के पर्यटन की द्रष्टि से मशहूर राज्य गोवा (Goa Foundation Day 2026) का 39वां स्थापना दिवस मनाया गया है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की गोवा को 30 मई 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। ध्यान रहे की इससे पहले यह केंद्र-शासित प्रदेश गोवा, दमन एवं दीव का हिस्सा था।
एक बात यह भी ध्यान रखे की भारत को अंग्रेजों से आजादी 15 अगस्त सन् 1947 में मिल गयी थी लेकिन गोवा को पुर्तगालियों से आजादी 14 साल बाद 19 दिसंबर, 1961 को मिली। फिर गोवा भारत का हिस्सा बना था। आजादी से पहले पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया था।
About Goa State In Hindi-
◉ गोवा की राजधानी पणजी (capital of goa) है और यहाँ पर कोंकणी भाषा (goa language) बोली जाती है।
◉ इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर है।
◉ गोवा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य है।
◉ राज्य की कुल जनसंख्या 14,58,545 है जिसमें 7,39,140 पुरुष और 7,19,405 महिलाएं शामिल हैं।
हमारे देश में गोवा राज्य पर्यटन (goa tourist places) के मामले में सबसे उन्नत राज्य कहाँ जाता है, आपको बता दे की यहाँ प्रतिवर्ष देश विदेशो से पर्यटक बड़ी मात्रा में घूमने के लिए आते है, इस राज्य के सुंदर प्राकृतिक समंदर किनारे, पेड़ पौधों से हरा भरा माहौल तथा शांत और मन को प्रसन्न करने वाला वातावरण पर्यटकों का ध्यान अपने ओर आकर्षित करता है।