World No Tobacco Day 2026 : Unmasking the appeal – countering nicotine and tobacco addiction
2026-06-01 : हाल ही में, 31 मई के दिन दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day 2026) गया है। आपको बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 31 मई को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Unmasking the appeal – countering nicotine and tobacco addiction" रखी गयी है।
ध्यान रहे की इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सदस्य देशों ने वर्ष 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाये जाने की घोषणा की थी। यह अधिनियम लोगों को कम से कम 24 घंटे तक तंबाकू का उपयोग करने से रोकने हेतु प्रेरित करने के लिए पारित किया गया था। बाद में 1988 में, संगठन ने एक और प्रस्ताव पारित किया कि प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा।
What is tobacco in hindi?
तम्बाकू एक प्रकार का पौधा होता है। इस तम्बाकू के पौधे में निकोटीन नामक एक रसायन होता है जो निगलने पर उपभोक्ता को सुखद अहसास देता है और परिणामस्वरूप दुनिया भर में कई लोग सदियों से इस पौधे के आदी रहे हैं। तम्बाकू को नशीले प्रदार्थ के रूप में जाना जाता है। तम्बाकू का सेवन स्वास्थ के लिए बहुत हानिकारक होता है इसे हम धीमा जहर (Slow Poison) भी कह सकते है।
Harms of tobacco in hindi-
◉ इससे मुंह, गला और फेफड़ो का कैंसर होता है।
◉ अगर महिला सेवन कर रही है तो बच्चा कमजोर पैदा होता है।
◉ इससे सांस की तकलीफ होती है।
◉ इससे दिल की बीमारी भी सम्भव है।
Best way of quit tobacco in hindi-
◉ सबसे पहले आप मन में ठान लें कि धूम्रपान छोड़ना है।
◉ आपको धूम्रपान वाले जगह से दूर रहना है।
◉ आप नशामुक्ति केंद्रों की मदद भी ले सकते है।
◉ नशा छोड़ने के लिए च्यूइंगम, स्प्रे या इनहेलर का भी सहारा ले सकते हैं।
◉ आप अपने आहार में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों को शामिल करें।
◉ तंबाकू छोड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रहने की कोशिश करें।
◉ रोज सुबह, शाम और रात को सोने से पहले ध्यान करें, इससे आपका दिमाग स्वस्थ रहता है।